गंगापार, अप्रैल 24 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के लाई गांव में नाले के किनारे अमानवीय तरीके से बांधे गए चार गोवंश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी गोवंशों को मुक्त कर सुरक्षित रूप से गोशाला पहुंचाया, साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि लाई गांव के पास नाले के किनारे चार गोवंश बंधे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन सांड और एक गाय के पैर रस्सियों से बंधे हुए पाए गए। यह भी पढ़ें- लाई गांव में मिले पांच गोवंश, तस्करी की आशंका सभी गोवंश बुरी तरह तड़प रहे थे और चल-फिर नहीं पा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियां कटवाईं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.