शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- खुटार। शुक्रवार को बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बने एक गहरे नाले में एक मवेशी आकर गिर गया। शाम को जब इसकी जानकारी वहां रहने वाले 108 एंबुलेंस के पायलट रामेंद्र दुबे को हुई, तो उन्होंने इसकी सूचना के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा को दी। जिसके बाद वह अपने साथी गौ रक्षक हर्ष गुप्ता, शिवम प्रजापति, अनिल प्रजापति के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर पंचायत खुटार से जेसीबी मशीन मंगवाकर नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से नाले में फंसे मवेशी को बाहर निकाला। इसके साथ ही उन्होंने मवेशी मालिक की तलाश कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...