गाज़ियाबाद, जून 24 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ. भीमराव अबेड़कर पार्क के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस हादसा बता रही है। पुलिस को बुधवार सुबह दस बजे सूचना मिली कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर डॉ.भीमराव अबेड़कर पार्क के पास नाले में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय इमरान पुत्र असगर निवासी मलिक नगर कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीकर नाले में गिर गया था। यह भी पढ़ें- नाले में पड़ा मिला युवक का शव परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव नाले में फेंका है। एसीपी मसूरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...