नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजस्थान के बीकानेर शहर में शनिवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय नगर में एक सार्वजनिक पार्क के पास बने टॉयलेट के नजदीक सीवरेज चैम्बर से अचानक 500-500 रुपये के नोट निकलने लगे। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैली और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना शहर के नेहरू पार्क और ईएसआई अस्पताल के बीच स्थित इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ युवकों को एक खुले सीवरेज चैम्बर के पास संदिग्ध गतिविधियां करते देखा गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए दो-तीन युवक चैम्बर से नोटों से भरे कट्टे निकालकर तेजी से फरार हो गए। शुरुआत में लोगों को मामला समझ नहीं आया, लेकिन जब स्थानीय लोग पास पहुंचे तो गंदे पानी में 500 रुपये के न...