नाले में डूब रहे भतीजे को बचाने के लिए कूदा चाचा; दोनों बह गए, प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 23 -- प्रतापगढ़ के रानीगंज में बारिश के बाद उफनाए नाले में चाचा-भतीजा डूब गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान चाचा का शव मिला। भतीजे की तलाश में देर रात तक लोग नाले को खंगालते रहे। उधर, युवक के मौत की खबर पहुंचते ही उसके घर कोहराम मच गया। मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी तुलसीराम का 35 वर्षीय बेटा नन्हें विश्वकर्मा शनिवार शाम अपने भतीजे 22 वर्षीय विकास उर्फ लल्ले पुत्र फूलचंद के साथ नाले पर गया था। नाला उसके घर के सामने ही है। लगभग 50 फीट चौड़ा कच्चा नाला बारिश के पानी से उफनाया था। दोनों नाले के पास टहल रहे थे। फिर विकास नाले के पानी का बढ़ता स्तर देखने किनारे पर चला गया। वहां उसका पैर फिसला और वह नाले में डूबने लगा। उसे नाले में गिरता देख नन्हें दौड़ा और उसको पकड़ लिया।भतीजे को बचाने नाले में कूदा चाचा, दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.