प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा/हीरागंज, संवाददाता। दोस्तों संग शौच को निकला बालक फिसलकर नाले में गिरा तो डूबने से उसकी मौत हो गई। बालक को डूबते देख दूसरे बच्चे शोर मचाते हुए घर पहुंचे तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे नाले से बाहर निकालकर आनन फानन सीएचसी ले गए। लेकिन सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुखई का पुरवा वजीरपुर गांव निवासी जलकेश सरोज परिवार के जीविकोपार्जन को ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। घर पर जलकेश की पत्नी माधुरी 10 वर्षीय बेटे रौनक सरोज, सात वर्षीय बेटी लाडो के साथ रहती है। रौनक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रविवार को करीब तीन बजे रौनक पड़ोस के तीन बच्चों के साथ शौच को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.