नाले में घुसी रोडवेज बस, हादसा
पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत। हिटी पार्किंग व्यवस्था से जूझ रहे रोडवेज की बसों को पार्क करने में आ रही समस्या के कारण तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शनिवार को पार्किंग के लिए सड़क किनारे खड़ी की जा रही खाली रोडवेज बस का वजन नगर पालिका द्वारा बनाया गया नाला नहीं उठा सका। बस का पहिया इसमें जा घुसा। साथ ही इसका स्लेब भी चकनाचूर हो गया। इससे पूर्व भी रोडवेज के बिल्कुल बगल में ही बस इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। शनिवार को बस का पहिया नाले में जाने से अफरातफरी सी मची रही। गनीमत थी कि बस खाली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.