मेरठ, जनवरी 29 -- टीपीनगर थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर नाले में गिरे बच्चे का बुधवार को भी सुराग नहीं लगा। कई टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन न तो कोई बरामद हो सका और न ही किसी परिवार ने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन में अब घटना को लेकर संशय हो गया है। 26 जनवरी की दोपहर तीन बजे स्थानीय महिला ने पुलिस को कॉल किया और बताया कि उसने दिल्ली रोड पर नाले में एक बच्चे को गिरते हुए दिखा है। इसके बाद टीपीनगर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, फायर ब्रिगेड की टीम ने बच्चे की बरामदगी को प्रयास शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लगा। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा खुद सुरक्षा उपकरणों के साथ नाले में उतर गए और बच्चे की तलाश की। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.