भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। रजपुरा-इंद्रामिल बाईपास मार्ग के पास रामरायपुर गांव में रविवार को दोपहर में बाइक अनियंत्रित हो जाने से आशीष (35 वर्ष) नाले में गिर पड़े। इससे उनके सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एमबीएस ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर स्वजन भी रोते बिलखते अस्पताल और कोतवाली पहुंचे। जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर फिफियवना गांव निवासी श्याम सुंदर के बेटे आशीष गौतम उर्फ नन्हकू राजगीर का काम करते थे। ज्ञानपुर के मिल्कीपुर गांव में उनका ससुराल था। वहां पर शादी समारोह में परिवार के साथ गए हुए थे। रविवार को वापस अकेले घर जाने के लिए निकले। रजपुरा चौराहा से आगे बढ़ने पर जब रामरायपुर गांव के पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में चली गई। इससे उन्हें काफी चोटें ...