श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती में अपने घर से जिला कारागार ड्यूटी करने जा रहे हेड वार्डेन खुले नाले में गिर गए। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला कारागार श्रावस्ती में हेड वार्डेन के पद पर तैनात बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित परसा लालसाही गांव निवासी कृष्ण कमार यादव (56) जेल के पास ​स्थित आवास में रह रहे थे।सोमवार सुबह वह साइकिल से ड्यूटी करने जिला कारागार जा रहे थे। रास्ते में स्थित बने बिना ढक्कन के नाले को पार करने लगे। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गए और गंभीररूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- नाले में गिरे जिला कारागार के हेड वार्डेन की मौत आसपास मौजूद साथी कर्मियों ने उन्हें निजी वाहन की मदद से जिला...