उरई, दिसम्बर 27 -- एट। नगर पंचायत में बने नाले में गाय के गिरने से वहां हड़कंप मच गया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर गाय को बाहर निकाला तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी। वार्ड नंबर 3 झलकारी बाई नगर धगुवा रोड पर बने नाले जो खुले पड़े है उसमें आज अचानक गए चली गई और नाले कीचड़ से पटे हुए थे 5 फीट गहरे नाले में जाने से वह पूरी डूब गई। वहीं पूर्व प्रधान लल्लन चच्चा वहां से निकले तो उन्होंने तुरंत कुछ लड़कों को बुलाया। घूम रहे मुस्लिम लड़कों ने बिना देर किए बड़ी मशक्कत की बाद गाय को बाहर निकाला। वही गाय की जान बच गई। नगर में बने खुले नाले जो आए दिन बड़ी दुर्घटना का सबब बनते चले जा रहे हैं। बीते एक दिन पहले पुराने थाने के पास खुले नाले में गिरकर एक शख्स की मौत हो गई थी उस मौत से नगर पंचायत चेता नहीं है किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.