भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित आलिशान मकानों में रहने वालों को नगर पंचायत ने फरमान जारी कर दी है। पानी निकासी नाले में शौचालय की गंदगी गिराई गई तो कार्रवाई होना तय है। शौचालय की गंदगी को सोख्त बनवाने की हिदायत दी गई। नगर के अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने बताया कि कुछ लोग बड़े भवनों में रहते हैं और शौचालय को नाले से जोड़ दिए हैं। ऐसे में गंदगी सीधे नाले में गिर रही है जो हर स्तर से गलत है। गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा देखते हुए ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दे दी गई है। जिसके मकान के शौचालय का गंदा पानी नाले में गिरता मिला उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो लोग शौचालय का निर्माण कराए हैं वह सोख्ता जरूर बनवाएं। उधर, नगर पंचायत प्रशासन की सख्ती से ऐसा कृत्य करने वालों की चिंता कार्रवाई को लेकर बढ़ने लगी है।

हि...