हापुड़, फरवरी 27 -- मोहल्ला तगासराय स्थित गुली के नाले में एक वृद्ध की नाले में गिरकर मौत हो गई। खुले नाले को लेकर पीड़ित परिजन समेत लोगों में काफी नाराजगी है। 66 वर्षीय पूरन सिंह सैनी गुरुवार की रात घर से लापता थे। शुक्रवार सुबह घर नहीं मिलने पर परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद सदस्यों को सूचना मिली कि पूरन सिंह का शव नाले में मिला है। सूचना पर परिजन पहुंचे और लोगों की मदद से उनका शव नाले से बाहर निकाला गया। परिजन ने बताया कि मृतक पूरन सिंह सब्जी बेचने का काम करते थे, वहीं उनका पुत्र मजदूरी करता है। गुरुवार देर रात वह घर नहीं थे। शुक्रवार सुबह जब वह बिस्तर पर नहीं मिले थे और उनको ढूंढने का प्रयास किया गया था। परिजनों ने कहा कि नाले खुले हुए है। जिनको नगर पालिका और प्रशासन को बंद कराना चाहिए, जिससे किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.