बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। कोहरे के चलते नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी 45 वर्षीय घनश्याम कुशवाहा की सोमवार शाम 7:30 बजे नाले में गिरकर मौत हो गई। थाना अध्यक्ष चिल्ला अनूप दुबे ने बताया की घनश्याम कुशवाहा घर से तेल पिराने के लिए निकला हुआ था। घने कोहरे की वजह से पास ही स्थित पानी से भरा नाला ना दिखाई पड़ने पर उसमें गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...