गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्ड संख्या 09 नकहा स्थित रामजानकीनगर कौशलपुरम कॉलोनी के निकट निर्माणाधीन नाले में गिरकर एक गर्भवती गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने मौके पर पार्षद शशांक सोनकर संग प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने अवर अभियंता विवेकानंद सिंह, सहायक अभियंता शैलेश कुमार और ठेकेदार फर्म मेसर्स धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उधर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दिए हैं। प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रीय पार्षद शशांक सोनकर, राकेश नायक ,कमलेश नागवंशी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नासिर अहमद ,प्रदीप सिंह ,सुरेंद्र कुशवाहा, अजय मिश्रा, अक्षय श्रीवास्तव, संजय श्रीव...