रामपुर, मार्च 30 -- नगर पालिका द्वारा सिनेमा रोड पर बेहतर जल निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं नाले में एक बच्चे के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नागरिक नाले के खुले हिस्सों पर लोहे के जाल लगवाने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो सिनेमा रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र के सामने का है। बीते शुक्रवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे एक बच्चा इसमें गिर पड़ा। लोगों ने बताया कि मोहल्ला भट्टी टोला निवासी एक बच्चा चौराहे से साइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था। अचानक वह इस खुली जगह से नाले के गंदे पानी में जा गिरा।गनीमत यह रही कि कुछ दुकानदारों व ग्राहकों ने यह घटना फौरन देख ली और बच्चे को तत्काल नाले से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। बीते दिनों, नगर पालिका ने नाला निर्माण कराने के बाद उस पर स्लैब डलवाए हैं, लेकिन नियमित सफाई...