अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख सब्जी मंडी चौराहे पर नाले के ऊपर बनी मस्जिद के मामले में जांच शुरू हो गई है। लेखपाल अब सरकारी दस्तावेज खंगालकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़क के अर्न्तगत नाला निर्माण का कार्य रूकवा दिया गया है। सब्जी मंडी चौराहा पर मस्जिद हलवाई खाना है। इसी क्षेत्र में सीएम ग्रिड सड़क योजना के तहत कार्य भी चल रहा है। बीते दिनों मेयर प्रशांत सिंघल पर एक शिकायत पहुंची। जिसमें कहा गया कि मस्जिद के नीचे नाला बहता है। जो कि नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज है। यह नाला करीब 18 फीट नीचे हैं। इस नाले पर मस्जिद बनी हुई है। इसको लेकर छात्र नेता दीपक शर्मा आजाद ने एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन को पोस्ट भी किया है। मेयर ने बताया कि इस प्रकरण में क्षेत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.