मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप में उन्होंने कहा कि विभाग ने नगर पालिका के नाले पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जिससे मुख्य रास्ता पूरी तरह संकरा हो गया है। उन्होंने बिजली बार-बार ट्रिप करने का भी आरोप लगाया। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा। ​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग ने पहले ही नियमों के विरुद्ध और आम जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर नगर पालिका के नाले के ऊपर एक भारी-भरकम ट्रांसफार्मर लगा रखा है। इस ट्रांसफार्मर के कारण मुख्य रास्ता पूरी तरह संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- बिजली की ट्रिपिंग से परेशान मुहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग का किया घेराव बरसात के दिनों में इस पूरे रास्ते पर दो-दो फीट तक प...