नाले के विवाद में मारपीट, नौ घायल
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- हथौड़ी। सहिला बल्ली पंचायत के कल्याणपुर गांव में शनिवार को नाला बहाने के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें वार्ड सदस्य राकेश राम सहित दोनों ओर से नौ लोग घायल हो गए। वार्ड सदस्य के 15 वर्षीय भतीजे मनीत कुमार का हाथ टूट गया। वार्ड सदस्य ने बताया कि पट्टीदार नथुनी राम की पुत्री ने मां पार्वती देवी की पिटाई कर दी। विरोध किया मारपीट कर सभी को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची हथौड़ी पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.