सोनभद्र, अप्रैल 18 -- ​बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोडहर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब मोखना नाला की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बंद बोरा देखा। बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी और कुत्तों का झुंड उसे बुरी तरह नोच रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार ​शनिवार को डोडहर गांव के पास स्थित मोखना नाले की पुलिया के नीचे एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा मिला। बोरे से उठ रही दुर्गंध और उसे नोचते कुत्तों को देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- पोस्टऑफिस के सामने नाला बना कचरा घर, अंजना गांव में गंदगी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप किसी ने आशंका जताई कि बोरे में कोई शव हो सकता है,जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...