मोतिहारी, जनवरी 30 -- शहर के धर्मसमाज से जमला होकर एनएच तक जानेवाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। सड़क पर सालोंभर जलजमाव रहता है। सड़क किनारे बने नाला की स्थिति भी खराब है। कई जगहों पर नाला का स्लैब गायब हो चुका है। जबकि कई जगहों पर अभी भी कच्चा नाला है। इस रोड से कई ब्रांच रोड भी निकला हुआ है। सड़क पर नाला का गंदा पानी जमा रहने के कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जबकि इस सड़क पर कई कार्यालय, रेस्टोरेंट, निजी विद्यालय आदि है। इसके कारण आने-जानेवाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलजमाव से परेशानी : जमला रोड में दोनों तरफ करीब 200 अधिक छोटी-बड़ी व्यवसायिक प्रतष्ठिानें हैं। प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार होता है। प्रतिदिन हजारों लोगों का इस रोड से आनाजाना होता है। दो पहिया, चार पहिया से लेकर बड़े-बड़े वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.