लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर। रविवार देर शाम नाले के पास गए बेलतुआ गांव के किशोर को मगरमच्छ के खींच ले जाने की आशंका है। साथी किशोर के बताने पर परिजनों को पता चला है। लोग किशोर की तलाश में जुटे हैं। घटना की सूचना के बाद देर रात ईसानगर पुलिस और वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी की। किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। रविवार की देर शाम बेलतुआ गांव के रहने वाले प्रताप का 13 वर्षीय बेटा लालमन और सम्बारी का 13 वर्षीय बेटा विशाल धावरि नदी से निकले नाले की ओर शौंच के लिए गए थे। बताया जाता है इसी बीच सम्बरी के बेटे विशाल ने घरवालों को बताया कि लालमन को मगरमच्छ खींच ले गया है। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। एसओ बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बावत जानकारी की। वन विभाग के अधिकारियों से भी बात...