आदित्यपुर, अप्रैल 25 -- आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में हर साल होने वाली जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अशोक विहार और कल्पनापुरी स्थित बड़े नाले के वर्षों से जाम रहने के कारण इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती थी।इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद अवधेश सिंह ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में मामला उठाया था, जिसके बाद नाले की सफाई का काम अब शुरू किया जा रहा है।बताया गया है कि यह नाला औद्योगिक क्षेत्र की डबल रोड के नीचे से गुजरता है, जहां भारी गंदगी और जाम के कारण पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया है। नाले की सफाई अत्याधुनिक मशीनों की मदद से युद्ध स्तर पर कराई जाएगी।पार्षद अवधेश सिंह ने कहा कि सफाई की पूरी योजना तैयार कर ली गई है और इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि गर्मी से...