आगरा, जून 12 -- नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने नामनेर बाजार में नाले की सफाई से प्रभावित बाजार के करीब 50 दुकानदारों की रोजी रोटी की समस्या से जिलाधिकारी मनीष बंसल को संबोधित ज्ञापन दिया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नामनेर में करीब 50 दुकानों के ठीक सामने एक बड़ा नाला है। जिसकी चौड़ाई 7 फीट है। जिसको पाटना आवश्यक है और ये अतिक्रमण नहीं, बल्कि दुकान में जाने का एकमात्र साधन है। प्रतिवर्ष जून माह में नाले की सफाई के लिए पटाव को ध्वस्त किया जाता है और दोबारा पाटने में अत्यधिक नुकसान होता है। 15-20 दिन व्यापार लगभग ठप हो जाता है। निवेदन किया है कि नाले के स्टार्टिंग पॉइंट जहां नाला खुला हुआ है, वहां जाली लगा दी जाए और बीच-बीच में मैनहोल बना दिये जाएं या नगर निगम नाले को छोटे-छोटे स्लैब डालकर पाट दे, जिससे सफाई के समय आवश्यक...