अलीगढ़, अप्रैल 2 -- n बरसात में 200 एकड़ धान की फसलों को पहुंचाता है नुकसान n दो हफ्ते पहले कराई गई थी सफाई, 700 मीटर के हिस्से को छोड़ाअकराबाद, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के ड्रेन सेकंड नाले की अधूरी सफाई से लोगों और किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। करीब दो हफ्ते पहले नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन लगभग 700 मीटर हिस्से में अब भी गंदगी भरी हुई है। शिकायत के बावजूद अभी तक पूरी सफाई नहीं कराई गई।अकराबाद बाजार के अंदर भी नाले की स्थिति खराब बनी हुई है और नाले की पटरी पर मकान-दुकान बने होने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है।धौरी गांव में हालात और भी गंभीर हैं। बारिश के दौरान नाले का पानी घरों में घुस जाता है और सड़कों पर जलभराव हो जाता है। खासतौर पर वाल्मीकि समाज के लोगों के घरों में पानी भरने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।...