रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में बिजली वितरण घर संख्या 270 के पास पालिका द्वारा नाले की सफाई के दौरान एक जेसीबी मशीन की टक्कर से विद्युत पोल झुक गया। इस घटना के चलते लगभग 7000 बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ एम. बी. सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। एसडीओ एमबी सिंह ने कहा कि नाले की सफाई जैसे कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है, लेकिन यहां गंभीर लापरवाही बरती गई। बाद में कर्मियों ने विद्युत लाइन को दुरुस्त किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...