मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की लापरवाही आम लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनती जा रही है। नालों की सफाई के दौरान सफाईकर्मी कचरा और मलवा निकालकर सड़क किनारे छोड़ देते हैं। लेकिन उसका समय पर उठाव नहीं किया जाता। इसके कारण कचरा धीरे-धीरे सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागवन बाधित हो जाता है। शहर की अधिकांश सड़कों पहले से ही संकरी हैं, ऐसे में नाले का कचरा फैल जाने से स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों को रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर बदबू और गंदगी के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। शंकर चौक निवासी श्यामसुंदर कुमार,रागनी देवी,भजन लाल व अन्य ने बताया कि नालों की सफाई के साथ-साथ कचरे का तत्काल उठाव होना चाहिए। कचरा सड़क पर छोड़ देना ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.