खगडि़या, मई 17 -- गोगरी, एक संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में नाला के पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी नाला में जमा रहता है। जिससे लोगों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है। इन समस्याओं के बावजूद भी नगर प्रशासन नाला में जमा कचरे की उड़ाही नहीं करवा रहे हैं। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शहर में बने नाला के पानी की निकासी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है। नाला में काफी दिनों से जमा पानी को टंकी में खींच कर बाहर फेकने का भी काम नहीं करा रहे हैं। वार्ड नम्बर 12 से लेकर लक्ष्मीनगर हाट तक करोड़ों की लागत से नाला का निर्माण कराया गया, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किया गया। वहीं गोग़री में सम्प हाउस का निर्माण कराया जाना था। जिसका टेंडर भी किया जा चुका था लेकिन जमीन में अड़चन आने से सम्प हाउस का निर्माण नही हो पाया है...