प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। कटरा स्थित नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) परिसर खुले नाले की समस्या से जूझ रहा है। संस्थान और कमिश्नर कार्यालय के बीच महज सौ फीट की दूरी है। उसी के बीच में संस्थान से बिल्कुल सटकर खुला नाला बह रहा है। नाले की उठ रही तेज दुर्गंध से रोजना दो से तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ रही है। उन्हें घुटन, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्या हो रही है।संस्थान के प्राचार्य अजय सोमवंशी का कहना है कि नाले में इतनी दलदल हो गई है कि आए दिन कोई न कोई जनवार फंस कर मर जा हा है और उनकी दुर्गंध से छात्रावास में रहने वाली छात्राएं बीमार हो रही हैं। इस समय स्थित यह हो गई है कि अब कोई छात्रावास में रहने को तैयार नहीं। संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मरे हुए जानवर बहकर आ जाते हैं, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध...