गाजियाबाद, मार्च 29 -- गाजियाबाद में नाले से निकलने वाली मीथेन गैस को इकट्ठा कर खाना बनाया जा रहा है। यह दावा बृज विहार में रहने वाले बुजुर्ग हेमंत भारद्वाज ने किया है। उन्होंने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 के नाले में ड्रम और पाइप लगाकर गैस निकालने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी संकट में मजदूर तबके के लोगों के लिए यह बड़ी राहत हो सकती है।10 साल पहले प्रयोग किया था साइट 4 का नाला शहर के सबसे बड़े नालों में से एक है, जिसमें औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला अपशिष्ट जमा रहता है। नाले के पास बृज विहार के ए ब्लॉक में रहने वाले हेमंत भारद्वाज ने चार ड्रम नाले में लगाए हैं। हेमंत का कहना है कि उन्होंने यह प्रयोग करीब 10 साल पहले किया था। इससे वह नाले के पास अटल मशाल जलाते थे। मौजूदा संकट को देखते हुए फिर से गैस की व्यवस्था की है। यह भ...