मधेपुरा, मार्च 17 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता । नगर पंचायत के वार्ड 10 में नाले पर अतिक्रमण एवं नाले की नियमित उड़ााही नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर नगरवासियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया है । नगरवासियों का कहना है कि नाले की साफ-सफाई नहीं होने तथा कई स्थानों पर अतिक्रमण कर नाला को बंद कर देने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है और आसपास के इलाके में गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद ओनेन ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो नाले की उड़ाही की जा रही है और न ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.