मेरठ, अप्रैल 27 -- गांव जटौली के मुख्य रास्ते और आर्यन स्कूल के बाहर मुख्य रोड पर नाले का गंदा पानी आफत बन गया है। निकासी ठप होने से ओवरफ्लो हुआ नाले का पानी सड़क के गड्ढों में भर गया है। हालात यह हैं कि द आर्यन स्कूल जाने वाले बच्चे और सैकड़ों ग्रामीण रोज इसी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे से ही स्कूल के बाहर अभिभावकों की लाइन लग जाती है। कुछ अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर या पीठ पर लादकर गंदे पानी से होकर निकलते हैं। कई बच्चे सड़क पर भरे गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- 18 लाख का नाला बना दिखावा, गंदगी से पटा गंदे पानी के कारण बच्चों के पैरों में खुजली और इन्फेक्शन की शिकायत बढ़ रही है।वहीं, जटौली गांव को जोड़ने वाला यह एक मात्र मुख्य रास्ता है। किसान, दूधिए, मज...