जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। मानगो छोटा पुल तालाब बन गया है। यह स्थिति वहां पर ओवरब्रिज के कारण हो रही खोदाई से बहने वाले पानी की वजह से पैदा हुई है। काफी समय से छोटा पुल पर जल भराव की स्थिति रह रही है। इसके कारण वहां से गुजरने वाले दोपहिया सवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खास तौर से जब बारिश हो जाती है, तो पुल पर जल भराव और अधिक हो जाता है। समस्या तब होती है जब कोई दोपहिया सवार तेजी से निकलना चाहता है। ऐसी स्थिति में पानी में पैदा होने वाली लहर और छींटे से पास से गुजरने वाले दूसरे सवार के पकड़े गंदे हो जाते हैं। शुक्र है कि फिलहाल इस पुल से टेम्पो और चारपहिया की आवाजाही रोक दी गई है। अन्यथा दोपहिया सवारों की दुर्गति हो जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...