सीतापुर, मई 8 -- सीतापुर। शहर के चौधरी टोला में बाइपास से जाने वाला रास्ते पर नाले के ढक्कन टूटे होने से अक्सर लोगों की बाइक फंस जाती है। जिससे लोग कई बार चोटिल हो चुके हैं। ठीक से सफाई भी नहीं हो पाती। जिससे नाले का पानी उफना कर सड़क पर आ जाता है। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों को निकलने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी नितीश कुमार, संजय, राजू आदि ने इसे दुरुस्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: सदरुद्दीनचक चौक पर जलजमाव का समाधान हो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...