मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों के अंदर तक घुस रहा है। इससे लोगों जीना दूभर कर दिया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दयह है कि घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे किसी तरह गेट के पास पत्थर लगाकर अस्थाई रास्ता बनाकर घर से सड़क तक आना-जाना कर रहे हैं। खासकर इलाके में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण बदबू और संक्रमण का खतरा भी लगातार बना हुआ है। लोगों का कहना है हल्की बारिश होने पर लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.