आजमगढ़, मई 12 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत माहुल में भूमाफियाओं ने सरकारी नाले और बंजर जमीन पर प्लाटिंग करा दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम फूलपुर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने अहरौला थाने में दोनों भू माफियाओं के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। राजस्व निरीक्षक माहुल कृष्ण कुमार यादव ने नगर पंचायत माहुल निवासी सब्बू उर्फ खालिद और फूलपुर थाना क्षेत्र के बक्सपुर निवासी बेलाल अहमद के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी। लेखपाल ने तहरीर में उल्लेख किया है कि आरोपी खालिद उर्फ सब्बू ने नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर तीन में सरकारी नाले की भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग करने के बाद बेच दिया। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन बिक्री की कोशिश पर ग्रामीणों में आक्रोश इस भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मकान बनावा लिया। जिससे वार्ड में जलनिक...