इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- चकरनगर। कस्बा के दुर्गानगर मोहल्ले में नाली के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें चार महिलाएं व दो पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराते हुए जांच पड़ताल शुरू की। गुरुवार दोपहर तीन बजे कस्बा के दुर्गानगर मोहल्ले में गंदे पानी निकासी के लिए नाली को ऊंचाई दे रहे सुभाष चौहान के परिजन व दूसरे पक्ष से इंद्रपाल सिंह चौहान के बीच कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पहले पक्ष से संध्या देवी पत्नी सुभाष चौहान, अर्चना देवी पत्नी सुखदेव सिंह, रानी देवी पुत्री सुखदेव सिंह व दूसरे पक्ष से तेजप्रताप चौहान पुत्र इंद्रपाल सिंह, अभिषेक पुत्र दीपेंद्र भदौरिया, आराध्या पुत्री योगेंद्र सिंह चौहान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से घाय...