रामगढ़, मार्च 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा बिरसा चौक के समीप स्थित नाली की सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक रोशनलाल चौधरी से गुहार लगाई है। इसमें बताया है कि बबलू साहू के घर से एला एंगलाइज स्कूल होते बिरसा चौक तक जाने वाली नाली लंबे समय से जाम है। इस कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे एक ओर जहां आवागमन में कठिनाई होती है, वहीं नाली से उठने वाले दुर्गंध और मच्छरों के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। पत्र में बताया है कि उक्त मार्ग से स्थानीय लोगों के अलावा सैकड़ों विद्यार्थी व अभिभावक गुजरते हैं। ऐसे में नाली की सफाई के साथ रिपेयरिंग बहुत जरूरी है। पत्र की प्रतिलिपि रामगढ़ डीसी और पतरातू बीडीओ को भी भेजी गई है। पत्र में शिवनारायण प्रसाद, घनश्याम दास शर्मा, बलराम साहू, शांति देवी, शैल देवी, शंकर, सत्य ना...