चतरा, अप्रैल 27 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के नावाडीह पनारी गांव में सोमवार को नाली सफाई को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना घटी। जिसमे गांव के जोलहडीह टोला के महिला के साथ मारपीट किया गया। पीड़ित समसुना खातून ने इस संबंध में हंटरगंज थाना में आवेदन दी है। समसुना खातून ने बताई की उनके मुहल्ले से करीब 50 वर्ष पुराना नाली से मुहल्ला के एक दर्जन घरों के नाली का पानी निकासी होता है। जो पिछले कई माह से भरा हुआ था। जिसके कारण नाली के पानी का निकासी नही होने के कारण मुहल्ले में जल जमाव की स्थिति बन गया था। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप जिसे देखते हुए मुहल्ले की महिलाओं ने नाली को साफ करने का निर्णय लिया। इस दौरान गांव के सुनील यादव, सुरेश चौधरी, मंगर चौधरी, रामचंद्र चौधरी, उमेश यादव सहित अन्य लोग आए और ना...