बलरामपुर, अप्रैल 27 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर-14 भावनियापुर स्थित सरयू नहर कॉलोनी के पीछे बसी कॉलोनियों में नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके चलते यहां जलनिकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नाली के अभाव में यहां बरसात का पानी आज भी खाली प्लाटों में जमा है, जो भीषण गर्मी में हरे-काले रंग का होकर दुर्गंध फैला रहा है। गंदे पानी में घरों का कूड़ा कचरा डाले जाने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा चलने पर गंदे पानी उठने वाली दुर्गंध सीधे घरों तक पहुंचती है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। लोगों...