नाली विवाद में युवक का सिर फूटा, रेफर
गंगापार, जून 13 -- करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत चुप्पेपुर डीहा गांव में नाली और सड़क के पुराने विवाद ने शनिवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें 26 वर्षीय बाल गोबिंद पटेल पुत्र दयाशंकर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए एसआरएन रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.