नाली विवाद में मारपीट के बाद गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म
बदायूं, मई 14 -- नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान पांच माह की गर्भवती महिला घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सकरी कासिमपुर का है। यहां रहने वाले राजेश की पत्नी कविता का पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी जेठानी से नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान दोनों महिलाओं ने गर्भवती कविता को धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। मारपीट की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद कविता के पेट में तेज दर्द उठा और उसे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.