कौशाम्बी, मार्च 6 -- चरवा थाने के समसपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला और उसकी बेटी को जमकर पीट दिया। इससे दोनों को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल मां-बेटी ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समसपुर गांव की सोनी पत्नी हीरालाल ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी उसकी नाली की पाइप में ईंट डालकर पानी का बहाव रोक रहे थे और उसकी दीवार के पास भैंस बांधकर दीवार गिराने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद महिला ने इसका विरोध किया तो वह लोग गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी सीता को पकड़कर घसीट लिया और लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान एक युवक ने उसकी...