हरदोई, मार्च 6 -- हरपालपुर। नाली के विवाद को लेकर एक पक्ष ने मां बेटी को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ढिगासर गांव निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की शाम करीब छह बजे उसकी मां गुड्डी देवी तथा उसकी बहन प्रांसी अपने दरवाजे पर मौजूद थी। तभी गांव के लालाराम, गोविंद कुमार रीता, अजय कुमार ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। आरोपित गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट मे चुटहिल मां बेटी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए स्थानी सीएचसी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...