गाजीपुर, मई 12 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के केशरूआ गांव निवासी धन्नु बिन्द ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धन्नु बिंद ने बताया कि नाली बहाने को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है। आरोप है कि रविवार रात में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया। अगले दिन सुबह जब वह शौच के बाद घर लौट रहे थे, तभी स्कूल के पास गांव के जगदीश बिन्द, अजीत बिन्द, अमीत बिन्द तथा उमा शंकर ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी तहरीर ने आरोप लगाया कि मारपीट में उनका सिर फट गया, हाथ टूट गया तथा शरीर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंच...