मुरादाबाद, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले रामौतार पुत्र फूल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके भतीजे गुड्डू ने दबंगई के बल से उनकी नाली में ईंट रख दी। जिससे उनका नाली का पानी नहीं निकल पा रहा था। जब उनके लड़के बंटी ने 19 मार्च को सुबह नाली से ईंट हटाई तो गुड्डू, उसकी पत्नी सोमवती व हेमराज ने उनके लड़के के साथ गाली-गलौज की, जब मना किया तो बुरी तरह से लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उनके बेटे के खुली व गुम चोटें आई। जब बचाने कामिनी पत्नी राहुल आई तो उसे भी बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.