फतेहपुर, मार्च 5 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कलाना गांव में होली मिलकर घर लौट रहे एक मजदूर की नाली में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलाना निवासी 49 वर्षीय राजू बुधवार शाम गांव के लोगों से होली मिलकर घर वापस जा रहे थे। घर के दरवाजे के पास बनी नाली के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वह मुंह के बल नाली में गिर पड़े। काफी देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्हें नाली से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए कस्बे ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रानी व पुत्र शानू सहित परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...