लातेहार, अप्रैल 11 -- बालूमाथ। थाना क्षेत्र के जोगियाडीह ग्राम में साइकिल से अनियंत्रित होकर नाली में गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमन गंझू पिता पवन गंझू ग्राम जोगियाडीह थाना बालूमाथ निवासी बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के समीप बने नाले में साइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नाले में जा गिरा जिससे उसे चोट आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. अशोक कुमार ने उसका प्राथमिक इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...