चंदौली, फरवरी 10 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव में मंगलवार की शाम नानी के घर बाहर खेलते समय डेढ़ वर्षीय बच्ची राधा नाली में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिर्जापुर जिले के नरायनपुर थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी रैना पुत्री सीताराम मंगलवार को रामनगर में अपनी सहेली की शादी में शामिल होने मंगलवार की दोपहर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री राधा के साथ मायका जलीलपुर आई हुई थी। इसी दौरान शाम पांच बजे के आसपास बच्ची घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। बच्ची के काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजनों में अफरा- तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से आसपास की खोजबीन की गई। जानकारी नहीं होने के बाद परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.