सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 19 और 20 में आशा प्रिंटिंग प्रेस वाली गली का सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके विरोध में गुरुवार को रहवासियों ने प्रदर्शन कर समस्या का शीघ्र हल कराए जाने की मांग की। स्थानीय रहवासी डॉक्टर अनूप मिश्रा, पंडित पारसनाथ मिश्र, किशोरी सिंह, शंकर, रितेश चौरसिया, बच्चा, वेंकटेश दुबे, अरविंद सुभाष, नंदू बच्चा यादव, मुन्नालाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर पालिका से नाली और सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन ठेकेदार ने नाली तो बनाकर छोड़ दी, लेकिन सड़क का काम पूरा नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को अगर तुरंत समतल किया जाता तो कम से कम आवागमन आसान हो जाता, लेकिन नाली बनाकर सड़क अधूरी छोड़ देने से राहगीरों...